बिसौली
Trending
बिसौली क्षेत्र के भगतपुर गांव में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, पांच भैंसों की हुई मौत, मां-बेटी हुई गंभीर रूप से घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव भगतपुर में शुक्रवार को 3 बजे करीब बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से पांच भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में रीना पुत्री रामखिलाड़ी और कमला पत्नी रामखिलाड़ी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही इस्लामनगर और फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं बिसौली तहसील के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर रहे हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।




