आसफपुर (बदायूं)
Trending

ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत ,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – शनिवार को आसफपुर से सिसरका के मध्य रेलवे लाइन के किनारे एक मजदूर का शव मिला ।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है ।

पुलिस को प्राप्त साक्ष्यों के मुताबिक मृतक की पहचान नाजिम ( 35 ) पुत्र यूसुफ निवासी मनोना थाना आवंला जनपद बरेली के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि नाजिम की जेब से आंवला से बरेली तक का टिकट व 240 /- निकले। बताया जा रहा है कि मृतक नाजिम दिल्ली क्षेत्र में मजदूरी करता था ।

यह घटना शनिवार को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव ढोरनपुर के निकट आसफपुर से सिसरका रेलवे लाइन के किनारे की बताई जा रही है ।

इस घटना का जायजा संबंधित थाना पुलिस उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्नोई व प्रवीन कुमार आदि पुलिस स्टाफ ने मौके पर किया ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!