आसफपुर (बदायूं)
Trending
उपयुक्त के निर्देशन पर प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर सभागार में उपयुक्त स्वतः रोजगार के निर्देशन पर प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की सभी समूह सखियों ने प्रतिभाग लिया ।
इस कार्यक्रम में समूह सखियों को को निर्देशित किया गया कि वे अपनी अपनी ग्राम पंचायत में पात्र राशन कार्ड , आवास लाभार्थी , मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के परिवारों को समूह से जोड़ने के लिए दो दो समूहों का गठन करें ।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राजीव कुमार जिला मिशन प्रबंधक सुरेश कुमार , बी एम एम अरुण कुमार , वीरेश कुमार , राजेश बाबू , मोहम्मद तारिक , फरीन खान , द्रोपदी देवी , भावना यादव , बेबी , मिथिलेश पाल आदि प्रतिभागी मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

