सहसवान (बदायूं)
Trending

लापता फ़ज़ल को आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट संस्थापक रिदा खान की मदद से सुरक्षित परिजनों को मिलाया

सहसवान से काशिफ अली खान की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता काशिफ अली खान

 

बदायूँ शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद चार मीनार मस्जिद से लापता हुए फ़ज़ल को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली

प्राप्त जानकारी के अनुसार आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की संस्थापक रिदा खान किसी निजी कार्य से एल.ए सिटी सेंटर मॉल के पास गई थीं। इसी दौरान उनकी स्कूटी का ब्रेक जाम हो गया। उसी समय फ़ज़ल वहाँ पहुँचा और उनकी मदद करने लगा। बातचीत के दौरान रिदा खान ने बच्चे से जानकारी ली।

बाद में जब रिदा खान अपने घर पहुँचीं तो उन्होंने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर फ़ज़ल के लापता होने की खबर देखी बच्चे की पहचान होते ही उन्होंने तुरंत उसके परिजनों से संपर्क कर उसकी लोकेशन की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और फ़ज़ल को सकुशल अपने साथ घर ले गए

फ़ज़ल ने परिजनों को बताया कि जुमे की नमाज़ के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर जबरन वैगनआर कार में बैठा लिया था। उसके अनुसार, अपहरणकर्ता उसे कार में लेकर चला गया, लेकिन रास्ते में मौका मिलते ही उसने उसे चकमा देकर भागने में सफलता प्राप्त की और भागते-भागते एल.ए सिटी सेंटर मॉल के पास पहुँच गया, जहाँ उसकी मुलाकात रिदा खान से हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बच्चे को अपने साथ सुरक्षित घर ले गए। मामले की वास्तविक परिस्थितियों और बच्चे द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिदा खान ने कहा कि किसी भी लापता व्यक्ति या बच्चे की सूचना मिलने पर तत्काल परिवार एवं पुलिस को अवगत कराना हर नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उनकी समय पर की गई सूचना से फ़ज़ल सुरक्षित अपने घर पहुँच गया परिजनों ने रिदा खान को आभार जताया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!