बदायूं
Trending

कारगिल विजय दिवस पर वीरांगंना को किया सम्मानित, शहीद को दी पुष्पांजलि

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ  – रविवार को कारगिल विजय दिवस समारोह जिलाधिकारी कार्यालय बदायूँ में शहीद स्मारक वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरूण कुमार थे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले0 कर्नल (अ0प्रा0) संदीप सिंह ने समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम में वीरांगंना गुड्डो देवी को शॉल भेट कर सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में पेराशूट रेजिमेन्ट के शहीद सैनिक हवलदार हरिओम सिंह को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरूण कुमार, ने उनके साहस एवं बलिदान को याद करते हुये उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और शहीद सैनिक की पत्नी श्रीमती गुड्डो देवी को शॉल भेट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध विश्व की सबसे लम्बी लड़ाई थी जिसमें हमारी तीनों सेनाओं ने दुशमनों को खदेड़कर देश की सबसे बड़ी जीत हासिल की। ऐसे वीर जवानो/शहीद सैनिको एवं वीर नारियों को हार्दिक नमन करता हूँ।
इस समारोह में खण्ड विकास अधिकारी, बदायूँ प्रवीन कुमार ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से सम्बन्धित समस्याओं का निवारण करने हेतु आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र सिंह ने कारगिल युद्ध में सैनिक/शहीद सैनिक के त्याग और बलिदानो को याद किया। सूबे० मुनेश सिंह ने नमन सर्विस के सम्बन्ध में पूर्व सैनिको/आश्रितों को बताया कि कोई भी पेंशन सम्बन्धी समस्या हो तो ऑनलाइन आवेदन करवा सकते है जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, व जन्मतिथि तथा अन्य संशोधित आदि। अन्य मान्यगण पूर्व सैनिको ने भी कारगिल विजय दिवस पर सैनिको की बहादुरी पर चर्चा की। इस अवसर पर लगभग 100 पूर्व सैनिक/ आश्रित उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!