अखिलेश यादव के मुख्य मंत्री बनने की मुराद लेकर दंडवत यात्रा कर धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचेंगे बाबा अमन यादव
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
अखिलेश यादव के मुख्य मंत्री बनने की मुराद लेकर दंडवत यात्रा कर धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचेंगे बाबा अमन यादव , बाबा अमन यादव ने मिशन 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का किया आवाह्न
आसफपुर – विकास खंड क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी 22 वर्षीय युवा बाबा अमन यादव ने अखिलेश यादव को मिशन 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बनने का सपना संजोया है इसको लेकर युवा बाबा अमन यादव उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं क्षेत्र में तहसील बिसौली क्षेत्र के अपने पैतृक गांव दबथरा से दंडवत यात्रा पर निकले हैं ।
उनकी यह दंडवत यात्रा 27 जुलाई 2026 से शुरू होकर अपने गांव दबथरा से चंदौसी , बबराला , राजघाट , नरौरा , अलीगढ़ मार्ग से धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचेंगे ।
इस धार्मिक यात्रा में गांव दबथरा के होनहार युवा पुरुषोत्तम यादव , नितिन यादव , पुष्पेंद्र यादव , विशाल यादव , शिवम यादव , साहिल यादव , सौराज सिंह यादव आदि इस धार्मिक यात्रा में सहयोग कर रहे हैं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
