अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों घायल
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
दिसौलीगंज गांव के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों घायल
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम दिसोलीगंज के पास शनिवार को 8:00 बजे करीब तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम खजुरिया निवासी पंकज पुत्र भूरे और सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
