संभल
Trending

डीएवी बबराला में दौड़े कदम, स्वास्थ्य और अनुशासन का दिया संदेश! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

 

 

बबराला (सम्भल) बबराला फर्टिलाइजर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आज 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, बबराला में शुक्रवार को ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पार्पण से हुई। इसके बाद प्राचार्य श्री आनन्द स्वरूप सारस्वत ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत एवं विद्यालय के चेयरमैन तथा यारा फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.एस. प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के लिए 2 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों के अलावा अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। दौड़ में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। निर्धारित दूरी पूरी करने वाले प्रतिभागियों में से विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन में शामिल छोटे बच्चों को भी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत ने कहा कि शारीरिक गति -विधियां विद्यार्थियों के स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए आवश्यक हैं। ‘रन फॉर डीएवी’ के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया है। एम.एस. प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में खेल और शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित व्यायाम एवं अनुशासित दिनचर्या से विद्यार्थी स्वस्थ रहते हैं और उनमें आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास होता है।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, चिकित्सा दल और सुरक्षा कर्मी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!