बदायूं
Trending

स्कूलों में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष अभियान

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

बदायूँ जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी  अभिनव चौधरी के द्वारा जनपद में विद्यालयों के आसपास बच्चों को लाने-ले जाने में लगे अवैध एवं अनाधिकृत ई-रिक्शा के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के आसपास एवं प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई। चेकिंग में ऐसे ई-रिक्शा की जांच की गई, जो बिना वैध पंजीयन, बिना आवश्यक परमिट/अनुमति, बिना वैध फिटनेस, बिना बीमा अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना स्कूली बच्चों का परिवहन करते पाए गए।

 

अभियान के दौरान कुल 20 ई-रिक्शा की जांच की गई, जिनमें से 04 ई-रिक्शा के चालान किए गए तथा 06 ई-रिक्शा को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

परिवहन विभाग द्वारा अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई कि बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने के लिए केवल वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों से युक्त अधिकृत स्कूली वाहनों का ही प्रयोग किया जाए। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां संचालित अथवा बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस एवं अन्य आवश्यक मानक पूर्ण हों।

 

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बच्चों के परिवहन में अनियमितता अथवा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!