बिसौली
Trending

आंगन मिलन समारोह में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण को लेकर किया जागरूक

बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली। ग्राम पंचायत मदनमुंडी में उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित ‘सेवा संकल्प आंगनवाड़ी अभियान’ के तहत बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ‘आंगन मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीडीपीओ बिसौली अल्पना जोहरी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्वती देवी, सुपरवाइजर कृष्णा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष तथा प्रवेश सिन्हा समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुमारी जौली ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम खजुरिया, पनौड़ी, परसेरा, बसई, कमालपुर, कालपुर, अगथरा और बरखेडा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं शशिकला, कुमारी जौली, मीना देवी, गंगा देवी, भगवान देवी तथा सहायिका रंजना भारती ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!