संभल

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की ओरिएंटेशन-सह-सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत आज जिला सम्भल के स्वास्थ्य अधिकारियों हेतु ओरिएंटेशन-सह-सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सम्भल, डॉ. तरुण पाठक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के सहयोग एवं समन्वय से आयोजित की गई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समझ को सुदृढ़ करना तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना रहा।कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की संरचना, एचआईवी की वर्तमान स्थिति, रोकथाम के उपाय, एचआईवी जांच एवं परामर्श, एंटीरेट्रो वाइरल थेरेपी (ART) सेवाएं, एसटीआई/आरटीआई प्रबंधन, EVTHS तथा उच्च जोखिम वाले समूहों (High-Risk Groups) से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), शहरी स्वास्थ्य केंद्रों (Urban Health Centres) एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत SMO, DH, DWH तथा चिकित्सा अधिकारियों (MO) ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में सुश्री राजेश (CBE), डॉ. स्वलेखा खान (MT), सुश्री अनंतिका बाजपेयी (CBO) एवं सुश्री विनीता पाण्डेय, डिस्ट्रिक्ट क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर, DISHA, मुरादाबाद ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं मार्ग दर्शन प्रदान किया।कार्यशाला के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, एचआईवी संबंधी सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाने तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम के उद्देश्यों को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!