संभल
Trending

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण एवं प्रस्तावित सूची पर किया गया विचार-विमर्श! 

सम्भल से लल्ला से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

सम्भल जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में आज 26 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद सम्भल में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की अद्यतन संख्या के आधार पर पुनर्निर्धारण, नए मतदेय स्थल स्थापित करने तथा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।बैठक में अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराते हुए मतदाताओं की अद्यतन संख्या के आधार पर पुनर्निर्धारण तथा आवश्यकतानुसार नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भवनों का चिह्नांकन एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श की कार्यवाही पूर्ण की गई है। इसके उपरांत 19 अक्टूबर 2026 को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन किया गया था तथा इसकी प्रतियां माननीय सांसदों, विधायकों एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई थीं। इस संबंध में 25 अक्टूबर 2026 तक सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।बैठक में 111-गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में मतदेय स्थल को प्राथमिक विद्यालय अमरपुर से हटाकर मजरा मकसूदनपुर में स्थापित किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर भी चर्चा की गई। संबंधित उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारियों की आख्या के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय ग्राम अमरपुर से मतदेय स्थल को हटाकर मजरा मकसूदनपुर में स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित आलेख्य सूची में भी मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय ग्राम अमरपुर में ही दर्शाया गया है। अतः उक्त शिकायत तथ्यहीन पाई गई।जिला में 1862 के स्थान पर प्रस्तावित होंगे 1847 मतदेय स्थल

बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार, जनपद में पूर्व में स्थापित कुल 1862 मतदेय स्थलों के सापेक्ष सम्भाजन की प्रक्रिया के उपरांत 1847 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 17 मतदेय स्थल कम हुए हैं, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या में 2 की वृद्धि भी दर्ज की गई है। प्रस्तावित सूची में कुल 949 मतदान केंद्र (लोकेशन) दर्शाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार विवरण के अनुसार, 30-बिलारी (आंशिक) में 70 के स्थान पर 67, 31-चन्दौसी (अ.जा.) में 417 के स्थान पर 413, 32-असमोली में 457 के स्थान पर 459, 33-सम्भल में 414 मतदेय स्थल यथावत तथा 111-गुन्नौर में 504 के स्थान पर 494 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।

प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची को भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के माध्यम से भेजे जाने की कार्यवाही की जाएगी।

मतदेय स्थलों के सम्भाजन में आयोग के दिशा-निर्देशों का होगा पालन बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा -निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया गया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन में सामान्यतः 1200 मतदाताओं के आधार को ध्यान में रखा जाएगा। जिन मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक है, वहां आवश्यकता के अनुसार नए मतदेय स्थल स्थापित करने अथवा मतदाताओं को अन्य उपयुक्त मतदेय स्थलों पर समायोजित करने पर विचार किया जाएगा।

इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में विकसित नई आवासीय कॉलोनियों में आवश्यकता के अनुसार नए मतदेय स्थल स्थापित करने तथा अत्यधिक पुराने एवं जर्जर भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र में उपलब्ध उपयुक्त स्थायी भवनों में स्थानांतरित करने पर विचार किया जाएगा। वहीं, जिन मतदेय स्थलों के भवन सुरक्षित हैं और जहां मतदाताओं को दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ती, उनकी स्थिति में अनावश्यक परिवर्तन नहीं किया जाएगा।बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलक्टर नीरज द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सपा असगर अली अंसारी, जिला मंत्री भाजपा अवधेश प्रताप सिंह, मा. विधायक सम्भल के प्रतिनिधि सुहैल इकबाल, जिला महासचिव सपा कृष्ण मुरारी संखधार, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी कौस्तुभ रस्तोगी, विवेक बाबू, चेतन कुमार, ताहिर उल्ला खां, सईद अख्तर इस्राईल, एड. चन्द्रसेन दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!