बिसौली
Trending

बिसौली में रोजगार मेले का भव्य आयोजन; विधायक आशुतोष मौर्य ने युवाओं को बांटे ऑफर लेटर, 22 कंपनियां रहीं मौजूद

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली (बदायूं): उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बिसौली विधानसभा के आसफपुर रोड स्थित मदन लाल इंटर कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।

 

मुख्य अतिथियों ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राज भैया”, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सविता शर्मा और ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मेला आयोजकों ने मुख्य अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।

 

22 कंपनियों ने की शिरकत, युवाओं को मिले ऑफर लेटर

इस रोजगार मेले में देश-प्रदेश की 22 नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने अपनी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार दिया। मेले के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा चयनित युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ ऑफर पत्र (नियुक्ति पत्र) वितरित किए गए, जिन्हें पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।

 

इनके कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम

मेले का सफल आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, आईटीआई कौशल विकास के नोडल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय और आईटीआई प्रधानाचार्य नंदकिशोर के देखरेख व कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंच का सफल संचालन अंकित द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर मदन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गणेश गोयल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश भारद्वाज एडवोकेट सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, शिक्षक और भारी संख्या में नौकरी के इच्छुक युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!