बबराला /सम्भल
Trending

लोहिया कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

 

बबराला लोहिया कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव रहे। विद्यालय के निदेशक उमेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक परेड प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम के वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया। स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया तथा कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का संचार किया।

मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में आयोजित यह दो दिवसीय खेलकूद समारोह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।प्रतियोगिता का प्रथम दिन उत्साह, उमंग, अनुशासन और खेल भावना से परिपूर्ण रहा।स्टाफ मौजूद रहा।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!