आसफपुर (बदायूं)
Trending

किसान के बेटे ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में 1628 वीं रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – विकास खंड क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी होनहार युवा गजेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा में अच्छा खासा मुकाम हासिल कर क्षेत्र में परचम लहराया है ।

होनहार युवा गजेन्द्र सिंह ने स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज से सन 2013 में हाई स्कूल , सन – 2015 में इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की व सन 2021 में एम कॉम की डिग्री चंदौसी के ऐतिहासिक राम कली देवी स्मारक महाविद्यालय से प्राप्त की है ।

गजेन्द्र सिंह के पिता मुरारी लाल एक उन्नतशील किसान है व उनकी माता शकुंतला देवी स्वादिष्ट पकवान बनाने में माहिर एक कुशल गृहणी हैं व बड़े भाई उपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी के पद पर सेवारत हैं ।

अति कर्मठी व संघर्षशील युवा गजेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी पद पर चयन होने पर परिवार , गांव व समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।

गजेन्द्र सिंह को इस अपेक्षित सफलता हासिल करने पर उनके हितैषियों व आत्मीजनों सहित बधाई देने वालों का उनके निजी आवास पर तांता लगा है ।

27 वर्षीय गजेन्द्र सिंह की आशातीत सफलता गांव व क्षेत्र के होनहार युवाओं को अति प्रेरणादाई सिद्ध हो रही है ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!