बदायूं
Trending

मुख्य विकास अधिकारी ने गो-संरक्षण केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गो-संरक्षण केंद्र नौशेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर गोवंश के लिए भूसा एवं पानी की उपलब्धता संतोषजनक पाई गई। केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए मिले। सीडीओ ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर का निरीक्षण किया। यहां निर्माण कार्य बंद पाया गया, जबकि विद्यालय में कराया गया टाइल्स का कार्य संतोषजनक मिला। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय दूदेनगर में स्वयं सहायता समूह मक्का मदीना द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय समूह की अध्यक्ष उपस्थित मिलीं। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा बैग, फाइल कवर आदि उत्पाद तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। सीडीओ ने समूह के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, अमेजन आदि पर प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध कराने हेतु बीएमएम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने से उनके कार्य को प्रोत्साहन मिलेगा तथा महिलाओं की आय बढ़ाने के अवसर भी सृजित होंगे।

इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड उझानी के प्राथमिक विद्यालय गुराई का भी औचक निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!