रेल यातायात चार घण्टे बाधित,, बाघऊ पर अंडर पास बनाने पर कार्य प्रगति पर
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला नगर से सटे गांव बाघऊ के पास रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। रविवार को रेलवे ट्रैक के नीचे शील्ड फ्रेम बॉक्स लगाने के लिए करीब चार घंटे तक रेल यातायात रोका गया। इस दौरान पहले पैसेंजर ट्रेनें निकाली गईं। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने बॉक्स पुशिंग तकनीक से काम शुरू किया।
अंडरपास के लिए लोहे का मजबूत शील्ड फ्रेम बॉक्स लगाया गया है। हाइड्रोलिक जैक की मदद से इसे धीरे-धीरे रेलवे ट्रैक के नीचे आगे बढ़ाया जा रहा है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर विपिन राज ने बताया कि अंडरपास बॉक्स पुशिंग तकनीक से बनाया जा रहा है। इस तकनीक से रेलवे और सड़क यातायात को लंबे समय तक रोके बिना काम पूरा किया जा सकेगा।
अंडरपास 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेगा। यह 26 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा। इसके बनने के बाद वाहन रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर सकेंगे।
बाघऊ के पास मानवरहित रेलवे फाटक को रेलवे विभाग ने सुरक्षा कारणों से स्थायी रूप से बंद कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों को दूसरी ओर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अंडरपास बनने से बाघऊ और आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने
में सविधा होगी। गवां मार्ग पर यारा फर्टिलाइजर्स रेलवे क्रॉसिंग के पास लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




