
बबराला नागरिक सुरक्षा कोर नरौरा के द्वारा प्रखंड गुन्नौर, डिबाई आदि के स्वंयसेवको को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन हर्ष कुमार जिलाधिकारी/ नियंत्रक
नागरिक सुरक्षा नरौरा के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन नागरिक सुरक्षा अनुभाग लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में नागरिक सुरक्षा कार्यालय टी सी एल कंपाउंड नरौरा में किया गया।माक ड्रिल में बताया गया कि जब आम नागरिको का जीवन सामान्य चल रहा होता है उसी वक्त सूचना मिलती है कि हमारे देश पर हमला होने बाला है। सभी सतर्क रहें। अचानक हवाई हमला होता है लोग जो जहां है।अपने बचाव में शरण लेते हैं।सायरन की ऊंची नीची आवाज से ब्लैक आउट की घोषणा की जाती है। हवाई हमले की समाप्ति के बाद ग्रीन सिग्नल से ऊंची आवाज में सायरन ध्वनि की जाती है।जिससे सभी को पता चलता है कि अब हमला समाप्त हो चुका है।इसके उपरांत नागरिक सुरक्षा के घटना नियंत्रण अधिकारी द्वारा नागरिक सुरक्षा के नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया जाता है।हवाई हमले से काफी जान माल की हानि होती है कई जगहों पर बम फटने से आग लगती है। उस पर नागरिक सुरक्षा के लोग छोटी छोटी आग अपने उपलब्ध संसाधनो से नियंत्रित करते हैं तथा बड़ी आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड को सूचित करते है और फायर बिग्रेड की गाड़ी आकर आग पर काबू पाती है घायलों को विभिन्न प्रकार के टू हैंड ,थ्री हैंड फोर हैंड्स सीट के माध्यम से अस्पताल पहुंचाते है।कार में फंसे लोगों को एन डी आर एफ की टीम बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाती हैं और स्थिति का आकलन करने के उपरांत माक ड्रिल की समाप्ति की घोषणा की गयी।इसकी रिहर्सल की गई।इस अवसर पर नरौरा परमाणु केंद्र के केंद्र निदेशक, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डिबाई ,एच आर हेड आशुतोष कुमार, परमाणु केंद्र, प्रभारी सी आई एस,एफ ,एन ,डी आर, एफ के निरीक्षक सी के गुप्ता, जिला आपदा अधिकारी मोहित शर्मा, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा पंकज कुदेशिया, चीफ वार्डेन / कमांडिंग ऑफिसर योगेन्द्र सिंह यादव डिप्टी चीफ वार्डेन विकास वार्ष्णेय, डिवीजन वार्डेन घलेन्द्र सिंह, हासिम अली मुकुट सिंह,विनेश यादव राजकुमार यादव, निधि शर्मा, प्रीति कुमारी, राजकुमारी, प्रवीण कुमार, चमन प्रकाश, दिलीप विश्वास, देवदत्त, अनिल कुमार, ओमप्रकाश,सत्येंद्र सत्यपाल आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विकास वार्ष्णेय ने किया।अंत में चीफ वार्डेन योगेन्द्र सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया l
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




