मतदाता फोटो पहचान पत्रों की गुणवत्ता की जांच पूर्ण, सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईपीआईसी किट पाई गईं सही!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

मतदाता फोटो पहचान पत्रों की गुणवत्ता की जांच पूर्ण, सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईपीआईसी किट पाई गईं सही!
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रेंडम आधार पर 10-10 ईपीआईसी किट की गईं जांच, मतदाताओं को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे पहचान पत्र!
सम्भल जिला के जिला मुख्यालय बहजोई आज 23 नवंबर 2026 को
जिला सम्भल के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से 28 जुलाई 2026 तक की अवधि में तैयार किए गए मतदाता फोटो पहचान पत्र संबंधित फर्म से मुद्रित होकर प्राप्त हुए।भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा रेंडम आधार पर जनपद के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10-10 ईपीआईसी किट का निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं उपलब्ध अभिलेखों की जांच की गई। प्रत्येक ईपीआईसी किट में मतदाता का फोटो पहचान पत्र, मतदाता की जानकारी हेतु मार्गदर्शिका तथा निर्वाचक के पते से संबंधित विवरण उपलब्ध पाया गया।
रेंडम आधार पर की गई जांच में सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईपीआईसी किट सही पाई गईं। इसके उपरांत उक्त मतदाता फोटो पहचान पत्र संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें आज ही स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुक कराकर मतदाताओं के पते पर प्रेषित किया जाएगा।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

