मेला सिसौना डांडा में लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालु गंगाघाट पर रही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था व घाट पर नाव के साथ गोताखोर रहे मुस्तेद
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला जनपद संभल के मिनी कुंभ मेला सिसौना डांडा में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर लाखों की संख्या में लोग गंगा घाट पर स्नान को पहुंचे ।स्नान घाट पर लोग कार,ट्रैक्टर, टेंपो ,बाइको से पहुंचे। लोग डग्गामार वाहनों से पहुंचे।गंगाघाट पर लोगों की सुरक्षा को गोताखोर नाव के साथ मौजूद रहे ।मेले में पुलिस मुस्तेद रही ।
गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने मेले में पहुँचकर गंगा जी का आचमनं किया।मेले में जैसा जिला पंचायत को अनुमान था कि मिले मे लाखों की संख्या में लोग आएंगे वह पूर्ण हो गया। मेले में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही आना शुरू कर दिया था। दोपहर को मेला खचाखच भर गया। लोगों ने स्नान घाट पर पहुंचकर अपने बच्चों के कन्छिदन व् मुंडन संस्कार कराये। स्नान के बाद लोगों ने घर से साथ लाया भोजन किया। मेले में को बच्चों को खोया पाया केंद्र व् स्काउट गाइडो ने अपने माता-पिता व् अभिभावकों से मिलवाया। जिला पंचायत मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराए ।मेले में कृषि विभाग वन विभाग बाल विकास शिक्षा विभाग डीएसएम शुगर मिल रजपुरा स्वच्छ भारत मिशन ट्रैक्टर आदि के स्टाल लगे थे। इन पर लोगों की भीड़ जुटी।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि गंगा घाट पर तीन लाख से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई ।मेले में बेतहाशा भीड़ रही ।मेले में फायर गाड़ी एंबुलेंस गाड़ी पुलिस व्यवस्था घाट पर नाव के साथ गोताखोर मुस्तेद रहे।स्नान काफी अच्छा रहा। मेले में ऐसी भीड़ उमड़ी जिसका अनुमान लगाना पहले से मुमकिन नहीं था ।
खूब बिकी जलेबी और पकौडी
मेले में जलेबी और पकोडी की खूब बिक्री हुई ।सभी दुकानदारों को इसकी पूर्ति करना मुश्किल हो गया। दुकानदारों ने जलेबी लाइन लगाकर बेचीं।
मेले में घूमती रही पुलिस
मेले में पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही।ताकि किसी को परेशानी न हो। गंगा घाट पर सीओ व् रजपुरा थानाध्यक्ष घाट पर पूरे समय डटे रहे ।पुलिस मेले में चप्पे-चप्पे पर जीप से चक्कर लगाती रही।
झूला, चरख चले खूब
मेले में झूला व् चरख पर बच्चों का महिलाओं की भीड़ रही । भीड़ के चलते पुलिस को बार-बार मशक्कत करनी पड़ी। युवाओं की काफी भीड़ रही।
मीना बाजार में महिलाओं की भीड़
मेले के मीना बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ रही ।दुकानों से महिलाओं ने सिंगार का खूब सामान लिया ।
खोया पाया व् स्काउट गाइड ने बच्चों को मिलाया
मेले में खोया पाया केंद्र और स्काउट गाइड ने मेले में बिछड़े बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलवाया।
मेले में लगा आर्य समाज व पतंजलि योग साधना शिविर
कार्तिक गंगा मेला सिसौना डांडा जिला सम्भल में विगत बर्षों की भांति आर्य समाज व पतंजलि परिवार के सौजन्य से तीन दिवसीय योग साधना,यज्ञ,वेद प्रचार के अन्तर्गत योग व यज्ञ के साथ कार्यक्रम हुआ।दयाशंकर आर्य ने बताया कि लोगों को योग क्रियाओं को कराया गया।सुबह को यज्ञ किया गया।जिससे सभी मौजूद रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




