दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास रेल इंजन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

दबतोरी (बदायूं)। दबतोरी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक संख्या 22-सी (पूर्वी) के बीच बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक पर चल रहे रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद था, तभी अचानक तेज़ रफ़्तार से आ रहे रेल मशीन इंजन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े।
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार
मृतक हसनैन पुत्र अली जान निवासी रम्पुरा तहसील आँवला 1 2 दिन पहले मुसिया नगला आए थे मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं भी था जोकि आज दबतोरी रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के इंजन की चपेट आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मृतक की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।



