दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वी पी आर पी ट्रेनिंग सी एल एफ काउंसेफ्ट सीडिंग विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वी पी आर पी ट्रेनिंग सी एल एफ कॉन्सेप्ट सीडिंग विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें डी आर पी विपिन कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को वी पी आर पी की अवधारणा , ग्राम गरीबी न्यूनीकरण योजना के निर्माण तथा संकुल स्तरीय संघ की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।
इस अवसर पर सत्र सहायक साहिल कुमार व बी एम एम ने प्रशिक्षण का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आवश्यकताओं की पहचान कर उन्मूलन एवं आजीविका को प्रभावी बनाने पर जोर दिया ।
यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संभल जिले के विकास खंड बहजोई में 27 नवंबर 2026 को श्रीजी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

