युवाओं का नाम मतदाता में करायें शामिल-राजौरा कार्यकर्ताओं से मतदाता जोड़ो अभियान में भाग लेने की अपील
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला नगर के लोहिया कान्वेंट स्कूल में गुन्नौर विधानसभा में मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक हुई।जिसमें कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को जोड़ने की अपील की गयी।
मुख्य अतिथि गुन्नौर विधानसभा प्रभारी रविन्द्र राजौरा ने कार्यकर्ताओं से मतदाता जोड़ो अभियान में बड़ चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए सभी से सहभागिता करने को कहा।उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य कराएं जो पात्रता रखते हैं।कोई भी मतदाता जो आयु पूर्ण कर चुका है।उसका नाम सूची में कराने को जुट जाएं।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक मतदाता को सूची में अपना नाम अवश्य शामिल करना चाहिए उन्होंने कहा कि गुन्नौर क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर है और रहेंगे। इस दौरान विधानसभा प्रभारी रविंद्र राजौरा,पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखर गोयल,जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव,सुधीर मल्होत्रा, शांति स्वरूप जिला मंत्री, राजकुमार अखिलेश अग्रवाल,जूलियस सीज़र,इंदीवर सिंह, दानवीर कुशवाह,भुवनेश राघव, योगेंद्र यादव, उमेश चंद शर्मा,उषा शर्मा आदि रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




