दातागंज (बदायूं)

दातागंज ज्योति इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित कर 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

दातागंज के ज्योति इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

विद्यालय प्रशासन ने टॉपर्स को मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह समारोह शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की विद्यालय की परंपरा का हिस्सा था।

 

इंटरमीडिएट परीक्षा में काजल ने 80.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि छाया 70.8% अंकों के साथ द्वितीय और पलक दीक्षित 70.7% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

 

हाईस्कूल परीक्षा में यंती यादव ने 86% अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। अलशिका ने 84.8% अंकों के साथ दूसरा और अपर्णा सिंह ने 82.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। सीओ दातागंज राहुल पाण्डेय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की इन छात्राओं की उपलब्धि को सराहा। दातागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की मेहनत ही उनकी सुनहरे भविष्य की नींव है उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी ध्यान रखने की सलाह दी समारोह के दौरान प्रधानाचार्य सुधीर कुमार जौहरी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जल भविष्य की कामना की इस अवसर पर शरद कुमार जौहरी रितेश कुमार जौहरी प्रदीप कुमार सौरभ सक्सेना क मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!