उसहैत

बारात से लौटते समय दहेज की गाड़ी से गिरकर दूल्हे के चचेरे भाई की हुई मौत

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

उसावां में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम मन्सा नगला के पास हुई, जब युवक शादी का दहेज का सामान लेकर जा रहा था।

मृतक की पहचान दूल्हे के चचेरे भाई राय सिंह के रूप में हुई है। पिकअप को झटका लगने से राय सिंह वाहन से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कैथोला से बारात जिला शाहजहांपुर के पटना देवकली गई थी। सोमवार को शादी का दहेज का सामान पिकअप में भरकर वापस अपने गांव कैथोला ले जाया जा रहा था।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसकी दो छोटी बेटियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!