शादी टूटने के शक में एक परिवार द्वारा दूसरे परिवार पर घर में घुसकर की मारपीट
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज तहसील के हजरतपुर थाना क्षेत्र में शादी टूटने के शक में एक परिवार द्वारा दूसरे परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गंभीर चोटें आने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, हजरतपुर थाना क्षेत्र के नवादा मधुकर निवासी युवक की शादी तय हुई थी, लेकिन किसी कारणवश टूट गई। शादी टूटने के बाद युवक के परिजनों ने गांव के ही संजू पुत्र बिहारी और उनके बेटे राजकुमार के घर में घुसकर मारपीट की। संजू का आरोप है कि उन्हें और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में संजू ने बताया कि उनका लड़की पक्ष या गांव के लोगों से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें गलतफहमी हुई थी कि संजू के परिवार ने युवक की शादी तुड़वाई है, जबकि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया था।
इस संबंध में हजरतपुर थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 24 तारीख को यह मामला सामने आया था। मारपीट के संबंध में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था, जिसके बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
हालांकि, संजू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ये न्यारा की गटार लगाई है।

