फैजगंज बैहटा
Trending

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,, मृतक की माँ ने लगाया दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप 

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

 

बिसौली – मंगलवार को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरारा निवासी सुषमा पत्नी स्व0 संतोष ने फैज़गंज बेहटा थाने में तहरीर देकर बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

सुषमा पत्नी स्वo संतोष ने थाना फैजगंज बैहटा पुलिस तहरीर देकर अवगत कराया कि अपनी बेटी पूजा की शादी 5 साल पहले थाना फेजगंज बैहटा क्षेत्र के ग्राम महोरी निवासी शेर सिंह पुत्र रामनाथ के साथ हिन्दू रीति रिवाज़ से की थी एवं हैसियत मुताबिक उपहार स्वरूप दान दहेज़ भी दिया था जिससे वह नाखुश थे । दंपती के दो बच्चे हैं—4 वर्षीय बेटा वस्तु और 1.5 वर्षीय बेटी अनन्या। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बीच में कुछ समय स्थिति सामान्य रही, लेकिन बेटे के जन्म के 3 माह बाद से फिर से उत्पीड़न शुरू हो गया।

*18 मई की घटना*

तहरीर में कहा गया कि 18 मई 2026 को पति शेर सिंह, सास, जेठ, देवर व अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर पूजा से मारपीट की। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। प्रार्थी का आरोप है कि शव के दोनों पैर मुड़े हुए थे और गले पर निशान थे, जिससे गला घोंटकर मारने की आशंका है।

*पहले भी मिली थी धमकी*

मृतका की माँ ने बताया कि दामाद शेर सिंह पहले ही धमकी दे चुका था कि “मैं और मेरी माँ का कुछ नहीं बिगड़ने देंगे”।

*पुलिस से कार्रवाई की मांग

मृतक पूजा की माँ सुषमा ने थाना प्रभारी फैज़गंज बेहटा से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!