सेफ फ्यूचर अभियान के तहत प्रवर्तन कार्यवाही में 3 स्कूली वाहन व 5 ओवर लोडिंग वाहन किए गए सीज एवं 8 वाहनों का किया चालान
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे से सेफ़ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन)हरिओम और यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तीन स्कूली वाहनों को फिटनेस ना होने पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किया गया इसके साथ ही ओवरलोड वाहनों के सापेक्ष अभियान चलाकर पांच माल वाहनों को थाना फैजगंज बेहटा, थाना बिसौली एवं परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया, जिसके द्वारा रुपए 3 लाख प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया, सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध है कि अपने वाहनों को विद्यालययान नियमावली-2019 के नियमों के अनुसार ही संचालन करें, जिन वाहनों के फिटनेस, बीमा, परमिट इत्यादि खत्म हो चुके हैं प्रपत्र पूर्ण करने के उपरांत ही वाहन का संचालन करें, तेज गति से वाहन ना चलाएं यातायात के नियमों का पालन करें


