नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सोंपे प्रमाण पत्र
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते रविवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार व मास्टर ट्रेनर पूर्व ए डी ओ आई एस बी यशवंत सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को आई सी डी एस के उद्वेश्य एवं सेवाएं ,कुपोषण के कारण एवं उनका शिशुओं पर प्रभाव व प्रबंधन , गोद भराई , अन्न प्रासन आदि विषयों पर बारीकी से जानकारी जुटाई । कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व छायांकन प्रति भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना की ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभल जिले के विकास खंड बनिया खेड़ा ,जुनवाई व गुन्नौर क्षेत्र की नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री वीर वाला , अंजली शर्मा , कविता , तबस्सुम , सोनम , पूजा कुमारी , सुमन , जॉली, आरती , भावना , राजकुमारी , नीलम , कंचन यादव , पुष्पा देवी , साक्षी शर्मा , दीप्ति कुमारी , वीना , नीतू , ममता , ज्योति यादव , बब्बो रानी , नूर आसमा , दीक्षा राघव , अर्पिता गौतम , बविता , सुरीला कुमारी , खुशबू , वैष्णवी शाक्य , मालती देवी , माधुरी उपाध्याय , प्रीति शर्मा , फरजाना ,शालिनी , प्रियंका माथुर व बवली सहित लगभग 44 नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग लिया ।
इस कार्यकम में आकाश कुमार , साहिल यादव , सौरव गुप्ता , बीरेंद्र कश्यप , रामगोपाल कश्यप आदि ने सहयोग किया ।
यह कार्यक्रम 06 जून 2026 से 12 जून 2026 तक विधिवत ढंग से सुचारू रहा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

