अलापुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत बाजार में पिता से बिछड़े बच्चे को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
अलापुर – बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । रविवार को आदेश पुत्र सतेन्द्र, निवासी ग्राम जगत, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ अपने पिता के साथ बाजार आया था, जहां भीड़ के बीच वह अपने पिता से बिछड़ गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्चे की तलाश हेतु प्रयास प्रारम्भ किए गए। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश एवं आवश्यक पूछताछ करते हुए बच्चे को सकुशल तलाश कर बच्चे के पिता सतेन्द्र पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम जगत, थाना अलापुर, जनपद बदायूँ को बुलाकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया । अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा थाना अलापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।