बिसौली
Trending
कस्बा चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली – बदायूँ एसएसपी के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बिसौली द्वारा थाना बिसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-332/2026 धारा 305 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त आबिद पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला गदरपुरा, कस्बा व थाना बिसौली, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरे में 01 अदद टिल्लू पम्प, लगभग 20 मीटर बिजली की वायरिंग तथा वायर लगा हुआ बिजली का बोर्ड बरामद किया गया। उक्त सामान थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्वीमिंग पूल से चोरी किया गया था । बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
