सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण ) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम ( एन एस ए पी ) का सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन शनिवार को प्रातः काल ईश वंदना के साथ शुरू किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार व रूपेंद्र पटेल सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दे रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड कादरचौक , उझानी व वजीरगंज क्षेत्र के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं
यह कार्यक्रम 12 सितंबर 2026 से 16 सितंबर 2026 तक सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
