
लखनऊ सूत्र
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने एक से अधिक हल्का क्षेत्र का प्रभार संभाल रहे लेखपालों के लिए ग्राम सचिवालय में बैठने की व्यवस्था को लेकर संशोधित निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार, दो हल्का क्षेत्र वाले लेखपाल प्रत्येक हल्के के ग्राम सचिवालय में सप्ताह में कम से कम एक दिन बैठेंगे, जबकि दो से अधिक हल्कों का प्रभार होने पर प्रत्येक हल्के में दो सप्ताह के भीतर न्यूनतम एक दिन उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। अपरिहार्य स्थिति में लेखपालों को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ग्राम सचिवालय में बैठकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करना होगा।



