बिसौली
Trending

दिन दहाड़े छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोपी हैं फरार , परिजनों में आक्रोश 

बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

 

बिसौली । कोतवाली बिसौली क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल जा रही नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है । बुधवार को बिसौली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा अपनी साइकिल से रोज की तरह स्कूल जा रही थी । रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने पीछा करते हुई उसकी साइकिल के सामने बाइक लगाकर रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी कर जवरन उसको अपने साथ ले जाने लगा । खेतों में काम कर रहे इस घटना को देखकर किशोरी को छुड़ाने के लिए जैसे ही दोडे आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पूजा तोमर दरोगा एंटी रोमियो टीम सहित मौके पर पहुंच गई और किशोरी से पूरी घटना की जानकारी लेकर उसे थाने ले आई और बाइक को सीज कर दिया । आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी रही लेकिन उसको गिरफ्तार करने में पुलिस असफल रही । किशोरी कक्षा 11 की छात्रा बताई जाती है जो बिसौली कस्वा में राजकीय इंटर कालेज में पढ़ती है । घटना सुबह लगभग 8 बजे की बताई जाती है । किशोरी की मां की तहरीर मिलते ही कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल रही है जिसके कारण किशोरी के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है । किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग उस पर सुलहनामा करने का दवाब बना रहे हैं । कोतवाल बिसौली कमलेश कुमार मिश्रा से इस मामले में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!