संभल
Trending

सम्भल : मुकदमा वापस लेने को लेकर महिला को घेरा, गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप!

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

 

सम्भल जिला के रजपुरा थाना क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी वीरवती पुत्री रमचरन निवासी जयतौरा सागरपुर ने अपने पति रामकेश समेत पांच लोगों पर हरिबाबा धाम से लौटते समय रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति रामकेश ने उसे गाड़ी से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने रजपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।वीरवती ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 18 वर्ष पहले रामकेश निवासी जयतौरा सागरपुर से हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि करीब आठ वर्ष पहले उसका पति दूसरी महिला को अपने साथ ले गया और बाद में उससे शादी कर ली। इसके बाद वीरवती अपने बच्चों के साथ मायके डोहरी में रहने लगी। पति से खर्च को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।महिला के मुताबिक 25 सितंबर को वह हरिबाबा धाम गई थी। सुबह करीब 10 बजे धाम पहुंची और दोपहर करीब 1:30 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान हरिबाबा बांध धाम से कुछ दूरी पर रामकेश ने वाहन से उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि रामकेश ने उसे गाड़ी से मारने की कोशिश की। इसके बाद वाहन में सवार रामनिवास, बलराम, तिलक सिंह और सुरेंद्र निवासी जयतौरा सागरपुर ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

महिला का आरोप है कि आरोपितों ने न्यायालय में चल रहे खर्च के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे तो आरोपित वाहन लेकर वहां से भाग गए।

 

रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!