बदायूं
Trending

जिला अध्यक्ष कांग्रेस का चुनाव में भाग लेकर अध्यक्ष बनने वाले जिला अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ सकते- राजपाल खरोला ऑब्जर्वर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जनपद बदायूं

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूँ – आज शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार 116 शेखूपुर विधानसभा का संगठन सृर्जन कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती ममता प्रजापति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति द्वारा सिंह गार्डन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर माननीय राजपाल सिंह खरोला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया कराया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन सृजन के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर श्री राजपाल सिंह खरोला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके बीच में आपके बीच से जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष चुनने आए हैं जो कि आप सब लोगों की राय से होगा उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन सृर्जन में कार्यकर्ताओं की सहमति के अनुसार जिला अध्यक्ष पद पाएंगे वह आगामी 2027 का चुनाव नहीं लड़ सकते इसलिए जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं वह इस दौड़ में शामिल न हो।

उसके बाद सिंह गार्डन के कमरे में बैठकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर राजपाल सिंह खरोला ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता से नए जिला अध्यक्ष के संबंध में राय ली।

कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन सृर्जन में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन भी केंद्रीय ऑब्जर्वर को सौंपा।

संगठन सृजन कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को ऑब्जर्वर राजपाल सिंह खरोला के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपाइयों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल पर जो स्थल पर सफाई कर जो गंदी राजनीति का परिचय दिया उसके विरोध में विरोध मार्च निकालकर ज्ञापन नायब तहसीलदार बदायूं को सौंपा गया ।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर उपाध्याय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जिला महासचिव कृष्ण वीर मौर्य, जिला महासचिव गौरव सिंह राठौर, जिला महासचिव इगलास हुसैन कांग्रेस प्रवक्ता उपासना सिंह नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष रियासत खान पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर पूर्व सचिव वीरेश यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!