संभल
Trending

गवाॅं में झंडी पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का हुआ शंखनाद! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

गुन्नौर (सम्भल) गुन्नौर तहसील की नगर पंचायत गवाॅं में आज 28 सितम्बर को श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दिनाँक 6 अक्टूबर से होने वाले रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व झंडी पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे श्री रायसत्ती मंदिर पर सुंदरकांड पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान श्रीराम का स्मरण किया।शाम पांच बजे श्री रायसत्ती मंदिर से झंडी पूजन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा सब्जी मंडी और हरि बाबा इंटर कॉलेज होते हुए श्री हनुमान मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से बजरंगबली का पूजन किया गया।पूजन के बाद शोभायात्रा पुनः आगे बढ़ी और सब्जी मंडी व होली चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं पुजारी ने विधि- विधान से रामलीला मंच पर झंडी स्थापित की। झंडी स्थापित होते ही रामलीला महोत्सव के आयोजन का विधिवत शंखनाद हो गया।पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। धार्मिक जयघोषों से गूंजती शोभायात्रा ने नगर में भक्ति का माहौल बना दिया। रामलीला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्सुकता दिखाई दी।

इस मौके पर मुकेश कुशवाहा ,तीव्र प्रकाश गुरुजी ,चंद्रपाल सैनी ,अमरीश गुप्ता, टीटू रत्न ,उमेश कुशवाहा ,ओमप्रकाश गिरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!