उसहैत
Trending

विधायक बब्बू भैया के प्रयास से मृतक के परिवार को मिला चार लाख रुपये का अनुदान

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज-बदायूं। तहसील क्षेत्र के ग्राम कैल्हाई निवासी स्वर्गीय आराम सिंह कश्यप की अरिल नदी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन से समन्वय स्थापित किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई।

 

विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश शासन की ओर से दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत मृतक की आश्रित पत्नी श्रीमती पिंकी कश्यप के बैंक खाते में ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की अनुग्रह अनुदान राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही संबंधित प्रमाण-पत्र भी परिजनों को सौंपा गया।

 

इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। जरूरतमंद और संकटग्रस्त लोगों तक शासन की योजनाओं एवं राहत का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!