संभल
Trending

सम्भल में मनाई गई नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का लिया संकल्प! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

 

 

सम्भल जिला में आज पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य फिरोज खान के कैम्प सम्भल कार्यालय पर फिरोज खान ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उनके राजनीतिक जीवन, संघर्षों और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया गया।इस दौरान फिरोज़ खाँ ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और आम जनता के हितों के लिए समर्पित किया। उन्होंने किसानों, मजदूरों, गरीबों और पिछड़े वर्गों की आवाज को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाया। नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की भावना का प्रतीक रहा है। उनके विचार और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।फिरोज़ खाँ ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया। उनके दिखाये गये रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की भागीदारी के मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने आगामी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता नेताजी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे तथा सामाजिक समानता, भाईचारे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।कार्यक्रम के अंत में नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शामिल रहे गौरव यादव, छुन्नान मलिक, गुलाम, मुस्तुफा, जबर सिंह यादव, राम रहीश यादव, आरिफ खाँ, मोहम्मद शान, बिलाल ,अनीस अन्सारी, सलीम अंसारी, एनुल हक, नासिर हुसैन, अमरपाल, राजेश, विरेश आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!