बबराला /सम्भल
Trending

तेंदुए पकड़ने को वन विभाग ने लगाया पिंजरा,, यारा फ़र्टिलाइज़र गेट के सीसीटीवी में विचरण करते कैद हुआ था तेंदुआ

बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

 

 

बबराला वन विभाग ने तेदुआ पकड़ने को पिंजरा लगा दिया है।अब देखना होगा कि वह इसमें कब तक फंसता है।तेंदुए के जगह जगह विचरण से लोग दहशत में हैं।गुन्नौर तहसील क्षेत्र में तेंदुआ काफी समय से इधर उधर विचरण कर रहा है लेकिन स्थान परिवर्तन के कारण पकड़ से दूर बना हुआ है।

नगर के यारा फर्टिलाइजर गेट पर तेंदुआ को चहल कदमी करते हुए देखा गया था। जिस की यारा फ़र्टिलाइज़र के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विपिन यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी।तब वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।उसके पद चिन्ह व आसपास निरीक्षण किया था।उसके बाद वन विभाग ने पिंजरा गांव मेहुआ हसनगंज के जंगल मे लगा दिया।उसमें बकरी भी बांधी गयी है।अब देखना होगा कि तेदुआ इसमें कब तक फंसता है।

वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि यह तेंदुआ गंगा किनारे के जंगल में घूम रहा है। इसके लिए गांव मेंहुआ हसनगंज के पास पिंजरा लगा दिया है।इस पर टीम निगाह बनाये हुए हैं।

अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!