दिव्यप्रकाश को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला पूर्व ब्लाक प्रमुख जुनावई दिव्य प्रकाश यादव को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।इस दौरान नामित सभासद महीपाल बघेल,इंदीवर सिंह,जूलियस सीजर,सचिन प्रजापति आदि रहे।उधर भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय ने अपने प्रतिष्ठान पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव को पश्चिम उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।आशुतोष वार्ष्णेय ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व के साथ करेंगे और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।इससे भाजपा को मजबूती मिलेगी।इस दौरान अनिल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




