वन विभाग टीम ने तेंदुए को जंगल मे छोड़ा
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला वन विभाग की टीम ने गुन्नौर तहसील क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जिसको वन विभाग की टीम ने यारा फर्टिलाइजर बबराला से पिंजरे में कैद किया था। यह तेंदुआ गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा,गंगावास, मेंहुआ हसनगंज में देखा गया था। जिससे ग्रामीण दहशत में रहे थे।उसके बाद इसको यारा फर्टिलाइजर बबराला में देखा गया। जब यह परिसर में घुस गया तो यह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आ गया। यार फर्टिलाइजर प्रशासन ने वन विभाग को सूचना देकर इसको पिंजरे में कैद करने के लिए सहयोग किया।वन विभाग की टीम ने इसको पिंजरे में कैद कर लिया था। उसको उच्च अधिकारियों व विभाग से अनुमति मिलने के बाद सहारनपुर के शिवालिक जंगल में छोड़ दिया गया।
वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी गुन्नौर बृजमोहन ने बताया कि हम उसे पिंजरे में लेकर सहारनपुर के शिवालिक जंगल पहुंचे।हमारे सात सदस्यीय टीम थी।जिममें वह स्वंय,पशु चिकित्सा अधिकारी अवधेश पटेल ,दो वन दरोगा अतुल कुमार,दीपक कुमार,दो ड्राइवर व एक सहायक गए थे।जो तेंदुए को जंगल में छोड़ने के लिए पत्थर पर गाड़ी व पैदल निकले और काफी मशक्कत के बाद सुबह तेंदुए को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




