
बबराला नगर में पैट्रोल पंप के सामने आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार को तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।
बाइक सवार सूरजपाल (44 वर्ष )पुत्र रामचरन निवासी गांव मेहुआ हसनगंज को कैंटर ने टक्कर मार दी।बाइक सवार बबराला से अपने घर जा रहा था।जबकि कैंटर चंदौसी की ओर से आ रहा था।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।उसने घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुचाया।जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।अस्पताल पर पत्नी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया।
बबराला थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गुन्नौर अस्पताल पहुंचाया।जहाँ सूरजपाल की मौत हो गयी।शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट



