अजय शर्मा अलीगढ़ सदर उप जिला अधिकारी के पद पर आसीन , परिवार व क्षेत्र में जश्न का माहौल
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय कस्बा निवासी चर्चित घराने में पले और बढ़े होनहार युवा अजय कुमार शर्मा ने अलीगढ़ के सदर में उपजिलाधिकारी की कुर्सी सुशोभित कर अपने परिवार व क्षेत्र में अपनी कर्मठता का परिचय देते हुए परचम लहराया है , अति कर्मठी अजय कुमार शर्मा की माध्यमिक शिक्षा स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज व उच्च शिक्षा चंदौसी के एक नामचीन व ऐतिहासिक रामकली देवी स्मारक महाविद्यालय में पूर्ण हुई ।
उन्होंने आई ए एस की परीक्षा देश की राजधानी दिल्ली से उत्तीर्ण की इसके साथ ही कड़ी मेहनत के बल भरोसे अजय शर्मा ने सीमा सुरक्षा बल ( बी एस एफ ) में असिस्टेंड कमाण्डेंड के पद पर रहकर देश की सेवा की साथ ही उत्तर प्रदेश पी सी एस की परीक्षा उत्तीर्ण की ।
अजय शर्मा ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी के पद पर रहे हैं उनके पिता किशन चंद्र शर्मा ने महा नगर निगम लिमिटेड में उच्च पद पर अपनी अमूल्य सेवाएं दी हैं व भाई दीपक शर्मा बंगलौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं उनके चाचा अशोक कुमार शर्मा क्षेत्र के चर्चित प्रगतिशील किसान हैं व छोटे भाई रवि कुमार शर्मा व नवनीत कुमार शर्मा समाज सेवा सेवा के लिए सक्रिय हैं ।
अजय कुमार शर्मा के अलीगढ़ सदर में उपजिला अधिकारी के पद पर नियुक्त होने पर समूचे आसफपुर क्षेत्र व हितैषियों ने मिठाईया बांटकर खुशी का इजहार किया है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह