आसफपुर (बदायूं)
Trending
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में लगभग 20 गर्भवती महिलाओं ने निशुल्क जांच करवाई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा ने निर्देशन में प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की लगभग 20 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर दवाइयां प्राप्त की ।
इस स्वास्थ्य शिविर में महिला स्वास्थ्य कर्मी ज्योति जेम्स व गीता आदि स्टाफ ने मरीजों को आवश्यक निशुल्क परामर्श दिया
यह कार्यक्रम बीते बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक माह की 1 , 9 , 16 व 24 तारीख को अनवरत रूप से लगाया जाता है ।
यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा ने दी ।

