दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज के गांव पलिया गुर्जर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पालिया गुर्जर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना बृहस्पतिवार रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजू पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।

दातागंज कोतवाल ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव गांव के पास ही मिला, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक राजू का परिवार करीब चार साल पहले पालिया गुर्जर गांव में आकर रहने लगा था। उनके पास गांव में रहने के लिए अपनी जमीन या मकान नहीं है। परिवार के सदस्य तंबू लगाकर जीवन यापन कर रहे थे।

परिवार के कुछ सदस्य गांव में ही रहते थे, जबकि कुछ अन्य प्रदेशों में ईंट भट्टों पर काम करने के लिए चले गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!