सर्व समाज एकता मंच की कार्यकारिणी का गठन,सेवानिवृत्त सूबेदार रामसिंह यादव बने प्रदेश अध्यक्ष
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली- स्थानीय बुद्धा उपवन रिसोर्ट में सर्व समाज एकता मंच की कार्यकारिणी के गठन हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की गई तथा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मंच के संस्थापक हरीश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। बैठक में सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त सूबेदार श्री रामसिंह यादव को मंच का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष रामसिंह यादव,महामंत्री कृष्णा गुप्ता
कोषाध्यक्ष बाबू कथूरिया, उपाध्यक्ष विजय सक्सेना मंत्री आदेश गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक, वीरसिंह शाक्य
संयोजक महेंद्र कश्यप
सह संयोजक राम बाबू सक्सेना मनोनीत किये गये
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह यादव ने कहा कि सर्व समाज एकता मंच का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्य करना है। सेना के अनुशासन और सेवा भाव से अब समाज की सेवा करूंगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीर सिंह शाक्य ने किया।
