आसफपुर (बदायूं)
Trending

बुक कीपर मॉड्यूल – 1विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के निर्देशन में दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें डी आर पी सुरेन्द्र सिंह राठौर सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजिल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया ।

इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड जगत क्षेत्र की ग्राम संगठन समूह की महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं ।

यह कार्यक्रम 07 जून 2026 से 09 जून 2026 तक अनवरत रूप से चलाया जा रहा है ।

यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!