विभिन्न क्षेत्रो में डकैती करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड 50,000/- रु0 का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड में ढेर।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ – थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चैकिंग अभियान के दौरान थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत घटित डकैती की घटनाओं को कारित करने वाले गिरोह का मास्टरमांइड आरोपी जितेन्द्र उर्फ ढालू (35 वर्ष) नि0 धौलाना, हापुड़ हाल पता बनियाठेर जनपद सम्भल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुये, घायल पुलिसकर्मी एवं अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं लाया गया, जहां उपचार के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया घायल पुलिसकर्मियो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त पुलिस मुठभेड के संबंध में थाना सिविल लाइन पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जितेन्द्र उर्फ ढालू उपरोक्त पर बदायूँ जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदो में भी लूट,डकैती जैसी गंभीर धाराओ में लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त जितेन्द्र के पास से एक सेमिआटोमेटिक पिस्टल एवं भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए है।



