बिसौली
Trending

बिसौली क्षेत्र के चंदपुरा गांव में चंडीगढ़ से घर लौटे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत से गांव में मचा हड़कंप

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव चन्दपुरा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को 12:00 करीब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है बताया जाता है की मृतक की पहचान जगतपाल पुत्र बृजलाल दिवाकर चंडीगढ़ में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार जगतपाल शनिवार को ही चंडीगढ़ से अपने गांव लौटा था और रविवार को उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!